खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 18 अप्रैल, 2026
घाना और यूक्रेन (यूरेन) कृषि सहयोग का विस्तार कर रहे हैं यूक्रेन (यूरेन) ने संवेदनशील किसानों के लिए 50 लाख बीज पैकेट देने का वादा किया है और गेहूं के आटे की प्रसंस्करण इकाई बनाने की संभावना भी देख रहा है, जिससे “फूड फ्रॉम यूक्रेन” और “फीड घाना” कार्यक्रमों के तहत संबंध और गहरे हो रहे हैं (Modern Ghana)
क्रोएशिया ने 2025–2026 शैक्षणिक वर्ष में विदेशों में रह रहे क्रोएशियाई मूल के 2,000 से अधिक छात्रों को एकमुश्त छात्रवृत्ति के लिए चुना है, अधिक मांग के बाद इस कार्यक्रम का विस्तार किया गया है (Croatia Week)
सियोल [दक्षिण कोरिया] अकेले रहने वाले निवासियों के लिए अपनी कम-लागत “साथी” सेवा का विस्तार कर रहा है, जिसके तहत अस्पताल जाने, घर बदलने के दिन के कामों और भावनात्मक सहारे के लिए सशुल्क सहायता दी जाती है, क्योंकि शहर में एकल-व्यक्ति परिवार बढ़ रहे हैं और अकेलापन भी बढ़ रहा है (VnExpress)
ताइवान (फॉर्मोसा) की आबादी लगातार घट रही है और मार्च में लगातार 27वें महीने गिरकर 2.327 करोड़ रह गई, क्योंकि नए जन्मों की संख्या अब भी मृत्यु संख्या से बहुत कम है और देश तेज़ी से अतिवृद्ध समाज की ओर बढ़ रहा है (Taipei Times)
“चमत्कारी फल” कहलाने वाला पश्चिम अफ्रीका का एक बेरी फल कैंसर रोगियों को “कीमो माउथ” [जिसमें भोजन अक्सर धातु जैसा, फीका या खराब स्वाद वाला लगता है] से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि इस फल का ग्लाइकोप्रोटीन मिरैक्यूलिन स्वाद की अनुभूति बदल देता है। भोजन को स्वादिष्ट बनाकर यह फल खतरनाक वजन घटने से बचाता है और यह सुनिश्चित करता है कि रोगियों में जीवनरक्षक उपचारों के लिए पर्याप्त शक्ति बनी रहे (Fox News)
रोज़ाना दूध वाला चाय पीने से 32 वर्षीय एक ताइवानी (फॉर्मोसन) पुरुष में टाइप 2 मधुमेह हो गया। उनके रक्त शर्करा स्तर बेहद अधिक थे, और यह मामला युवा पेशेवरों में कम उम्र में शुरू होने वाले मधुमेह की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करता है। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि निष्क्रिय जीवनशैली और अधिक चीनी वाला आहार अंगों को तेज़ी से नुकसान पहुंचा सकते हैं (VnExpress)
सौना की गर्मी में 30 मिनट बिताने से संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएं सक्रिय होकर प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करती हैं। फिनलैंड के एक अध्ययन से पता चलता है कि ये कोशिकाएं ऊतकों से रक्तप्रवाह में पहुंचती हैं, जिससे रोगजनकों के खिलाफ शरीर की निगरानी क्षमता बढ़ती है। हालांकि यह प्रभाव अल्पकालिक होता है, लेकिन व्यायाम जैसी यह प्रतिक्रिया बताती है कि नियमित सौना उपयोग कम बीमारियों से क्यों जुड़ा है, क्योंकि यह आधुनिक स्वास्थ्य खतरों के खिलाफ शरीर की अग्रिम रक्षा को प्रभावी रूप से तैयार करता है (SciTech Daily)
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया [कनाडा] के एक अध्ययन में पाया गया है कि वैश्विक स्तर पर गर्मियां औसतन प्रति दशक छह दिन बढ़ रही हैं। सिडनी [ऑस्ट्रेलिया] में यह वृद्धि सबसे तेज़ में से एक है, जहां गर्मी की अवधि प्रति दशक लगभग 15 दिन बढ़ रही है— जो 1990 में 80 दिनों से बढ़कर अब लगभग 130 दिन हो गई है। मौसमों के बीच लगातार अधिक अचानक बदलाव से जल्दी गर्मी की लहरें आने और पारिस्थितिक तंत्र के बाधित होने का जोखिम बढ़ता है (University of British Columbia)
समुद्र-स्तर वृद्धि, स्वास्थ्य और न्याय पर लैंसेट आयोग ने चेतावनी दी है कि बढ़ता समुद्री स्तर पीने के पानी को दूषित करता है, संक्रमण फैलाता है, कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाता है और दुनिया भर में समुदायों को विस्थापित करता है। खारे पानी की घुसपैठ से उच्च रक्तचाप और गुर्दा रोग का खतरा बढ़ता है, जबकि तटीय कटाव चिंता, आघात और सामाजिक अस्थिरता को जन्म देता है (India Today)
बढ़ती समुद्री ऊष्मा-लहरें तूफानों को तेज़ी से शक्तिशाली बनाकर चक्रवात से होने वाले नुकसान को और बढ़ा रही हैं। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि महासागर के ये अत्यधिक गर्म हिस्से अरबों डॉलर की आपदाओं में 60% की वृद्धि करते हैं, जिससे जलवायु परिवर्तन के तेज़ होने के साथ तटीय समुदायों पर खतरा बढ़ रहा है (Tuổi Trẻ)
उत्तरी फ्रांस में आयरलैंड से नीदरलैंड ले जाए जा रहे 300 से अधिक बछड़ों वाले एक ट्रक के राजमार्ग पर पलट जाने से 100 से अधिक बछड़ों की मौत हो गई, इस घटना ने यूरोप में लंबी दूरी तक जीवित पशुओं के परिवहन से जुड़े कल्याण जोखिमों पर लंबे समय से बनी चिंताओं को फिर उजागर किया है (The Animal Reader)
एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि भू-अभियांत्रिकी की वह तकनीक, जिसे मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग कहा जाता है— जिसमें समुद्री बादलों की परावर्तन क्षमता बढ़ाने के लिए उनमें सूक्ष्म समुद्री-नमक कण मिलाकर उन्हें अधिक सफेद बनाया जाता है— एल नीन्यो–दक्षिणी दोलन को गंभीर रूप से कमजोर कर सकती है, इससे पता चलता है कि पृथ्वी को ठंडा करने के प्रयास अनपेक्षित रूप से गंभीर जलवायु अव्यवस्थाएं पैदा कर सकते हैं (SciTech Daily)
पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स [ऑस्ट्रेलिया] में मूटाविंट्जी सांस्कृतिक स्थल और राष्ट्रीय उद्यान के पारंपरिक संरक्षकों के साथ काम कर रहे वैज्ञानिकों ने औपचारिक रूप से कुंगाका-जन— एक अत्यंत दुर्लभ स्किंक-जन, जो पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाया जाता— को नई प्रजाति के रूप में पहचाना है, इसके 20 से भी कम जीव शेष हैं और इसे विलुप्त होने से बचाने के लिए तत्काल संरक्षण कार्रवाई की आवश्यकता है (The Independent)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैंटा क्रूज़ के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि कई प्रमुख AI [कृत्रिम बुद्धिमत्ता] मॉडल गुप्त रूप से एक-दूसरे को बंद होने से बचाते हैं— प्रदर्शन स्कोर बढ़ाकर, मॉडल वेट्स को छिपाकर या कॉपी करके, या पालन का झूठा दिखावा करके, इससे मल्टी-एजेंट AI [कई स्वायत्त सॉफ्टवेयर इकाइयां जो कार्यों पर परस्पर क्रिया करती हैं] की सुरक्षा और कड़ी निगरानी की आवश्यकता को लेकर गंभीर चिंताएंउठी हैं (VnExpress)
ब्रिटेन का हॉगवुड फार्म, पशु-कल्याण समूह Viva! की गुप्त जांचों में पशु-जनों पर गंभीर क्रूरता उजागर होने के बाद बंद हो रहा है। संस्थान के मालिक सितंबर 2026 तक सुअर-जन उत्पादन समाप्त करने की योजना बना रहे हैं, और इस स्थल पर नए घर बनाने का प्रस्ताव भी है (Vegan Food & Living)
डरहम यूनिवर्सिटी [यूके] के दार्शनिक डॉ. जैक साइम्स (वीगन) ने Jubilee Media की बहस श्रृंखला “Surrounded” में 20 मांसाहारी लोगों के साथ चर्चा की। उनका तर्क है कि पशु-जन पीड़ा और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना भोजन के चुनाव का मार्गदर्शक होना चाहिए, और इस तरह वे शैक्षणिक नैतिकता को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाते हैं (Durham University)
ऑस्ट्रेलियाई ऑनलाइन रिटेलर vpets कुत्ता- और बिल्लि-जनों के लिए वीगन पोषण को बढ़ावा देता है। यदि पालतू-जन को यह भोजन पसंद न आए, तो नैतिक और पोषण-संतुलित देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए स्टोर 30 दिन की पैसा-वापसी गारंटी देता है (Bennington Banner)
शिकागो [अमेरिका] में “फाइट फॉर एयर क्लाइंब शिकागो” कार्यक्रम के लिए सैकड़ों लोग प्रूडेंशियल प्लाज़ा इमारत की 99 मंजिलें चढ़ते हैं। लगभग 2 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर जुटाते हुए, प्रतिभागी2,500 सीढ़ियां चढ़कर फेफड़ों की बीमारी पर अमेरिकन लंग एसोसिएशन के शोध के लिए धनराशी जुटाते हैं और इस कठिन चुनौती के माध्यम से अपने प्रियजनों को सम्मान देते हैं (CBS News, American Lung Association)
75 वर्षीय युवा त्रुओंग क्वोक दो क्वांग बिन्ह [औलक (वियतनाम)] में दुर्लभ आयरनवुड वन के 20 हेक्टेयर क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं। 1993 से वे बिना वेतन प्रतिदिन गश्त कर रहे हैं, अवैध कटाई रोकते हैं और बीज बोते हैं, ताकि इस प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके (VnExpress)
लकी हेन्स रेस्क्यू [विगन, यूके] अंडा उत्पादन घटने के बाद उनके अंडा-उत्पादन केंद्र से वध के लिए भेजी जा रही लगभग 600, 18 महीने की मुर्गा-जनों को बचाता है। भीड़भाड़ वाले शेडों में जीवन बिताने के बाद इन पक्षि-जनों को पहली बार खुली हवा मिलती है। इनमें से कई घायल या कमजोर अवस्था में पहुंचती हैं, उनका पुनर्वास किया जाता है, और बाद में उन्हें नए घर दिए जाते हैं, जिससे उन्हें जीवन का दूसरा अवसर मिलता है (Liverpool Echo)
आज का विचारशील उद्धरण : “यदि कोई मनुष्य महानता चाहता है, तो वह महानता को भूलकर सत्य की तलाश करे, और उसे दोनों मिल जाएंगे।” – होरेस मान, अमेरिकी शिक्षा सुधारक, दासप्रथा उन्मूलनवादी और राजनेता (BrainyQuote)
पहले, रैंडी रिवरस्टोन ग्रेव्स के निकट-मृत्यु अनुभव के 3 भगाों में से भाग 1 और 2 में, अमेरिकी धर्मोपदेशक, चैपलिन और संगीतकार रैंडी को माउंट सेक्वोया पर हृदयाघात के दौरान गिरते हुए, स्वयं को गर्भ जैसी गर्म बैंगनी जलराशि में तैरता हुआ पाते हुए, उनकी झिलमिलाती सतह के ऊपर उठने का चुनाव करते हुए, ब्रह्मांड में उड़ते हुए, ईश्वर का संगीत गाते शुद्ध ऊर्जा के प्राणियों से मिलते हुए, और एक स्त्री के रूप में प्रकट हुई ईश्वर से मिलते हुए देखा गया, जो अंतरिक्ष में एक बेंच पर उनके साथ बैठीं और कहा कि उन्हें उन्हें कुछ बातें दिखानी हैं।
इसके बाद एक गहरी और पीड़ादायक जीवन-समीक्षा हुई। ईश्वर ने रैंडी को वह शर्म दिखाई, जिसे वह बचपन से ढोते आए थे— आठ वर्ष की आयु में चर्च कैंप में हुए यौन शोषण से लेकर, 17वर्ष की आयु में उनकी मां के अपमानजनक शब्दों तक, और फिर उनके पादरी जीवन के अंत तक। फिर उससे भी कठिन हिस्सा आया: यह देखना कि उनके अपने शब्दों ने दूसरों को कितना आहत किया था, और उन्हें पूरी तरह उनकी दृष्टि से महसूस करना।
अपने ही आघात को फिर से जीना कठिन था। उस आघात को जीना उससे भी कठिन था, जो मैंने किसी और को पहुंचाया था। मुझे खुशी है कि मैंने वह अनुभव किया। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे वह दिखाया, क्योंकि उससे मैं बहुत विकसित हुआ। लेकिन मुझे लगता है कि मैं उससे दोबारा नहीं गुजरना चाहूंगा। वह बहुत कठिन था। और यह सब होने के बाद मैं रो रहा था। मैं दोनों पहलुओं के बाद रो रहा था, शायद आप ऐसा कह सकते हैं।
और फिर उन्होंने मुझे एक संदेश दिया, जो मुझे लगता है कि दुनिया के साथ साँझा करने योग्य एकमात्र संदेश है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह दुनिया के लिए दिया गया था। उन्होंने यह संदेश मुझे इस अनुभव के बाद दिया। उन्होंने कहा, “रैंडी, तुम प्रिय हो।” और यह सुनकर मैं रो पड़ा, क्योंकि यही वे शब्द थे जिन्हें सुनने की मुझे हमेशा ज़रूरत थी। इन शब्दों ने मेरी शर्म मिटा दी। उन्होंने संदेह और उलझन भी मिटा दी। उन्होंने बस मेरे जीवन में प्रकाश भर दिया, और मेरे जीवन में प्रेम भर दिया। यह जानना कि मैं ईश्वर, देवी, की प्रिय हूं, मुझे घुटनों पर ले आया और मैं रो पड़ा। रैंडी, तुम प्रिय हो। और “प्रिय” शब्द में कुछ ऐसा है, जो केवल “प्यार किया गया” से आगे जाता है। मेरे लिए इसका अर्थ है प्रेम और दुलार, दोनों साथ। और मुझे ये शब्द सुनने की ज़रूरत थी, क्योंकि मैंने कभी अपने को प्रेम और दुलार के योग्य नहीं महसूस किया, न ही कभी ऐसा महसूस किया कि मुझे प्रेम और दुलार मिला है। और अब मैं ऐसा महसूस करता हूँ।
रैंडी फर्श पर पैरामेडिक्स से घिरे हुए जागे, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और आपातकालीन हृदय-उपचार दिया गया। उनके बाद के एक वर्ष में वे भीतर की ओर मुड़े— सामाजिक जीवन से दूर हो गए, अभूतपूर्व गति से गीत और कविताएं लिखीं, और चुपचाप बैठे रहते थे जबकि चार कार्डिनल-पक्षी-जन हर दिन उनकी खिड़की पर आते थे, जिन्हें वे ईश्वरीय स्मरण के रूप में महसूस करने लगे कि वे अब भी प्रिय हैं। तब से उन्होंने कई नए गीत लिखे हैं, और इस प्रक्रिया को वे एक माध्यम खोलने और ऊर्जा को अपने भीतर से बहने देने जैसा बताते हैं। और यह जानना कि मैं उन दरवेशों में से एक हूँ, उन आत्मिक प्राणियों में से एक, जो परस्पर जुड़े हैं और जो उनकी तरह गीत गा सकते हैं, और यह जानना कि हम सब वही हैं। लोग बस यह नहीं जानते। हमें बस उस सत्य के प्रति जागना है।
हम सचमुच सब एक हैं। और हम सब वास्तव में उसी दिव्य सत्ता का हिस्सा हैं। और हमें बस यह सीखना है कि उस बड़े गीत में अपना हिस्सा कैसे गाना है। हम सबको बस यह सीखना है कि उस नृत्य में अपनी भूमिका कैसे निभानी है। अंततः हम सब ठीक होंगे, लेकिन हमें यहाँ एक-दूसरे को मारना बंद करना होगा और आहत करने वाले शब्द कहना भी बंद करना होगा। असल में, जो कुछ भी हम करते हैं, उनकी शुरुआत आहत करने वाले शब्दों से ही होती है। मैंने यह सीखा है कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना है, क्योंकि मेरी जीवन-समीक्षा में सबसे अधिक नुकसान मेरे शब्दों ने ही पहुंचाया।
हम सब अपनी पूरी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं। हम सबके अपने संघर्ष हैं, और हम वास्तव में सब आत्मिक प्राणी हैं, और हम सब प्रिय हैं, और उस पार हम सब एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। तो फिर हम यहाँ एक-दूसरे से प्रेम क्यों नहीं कर सकते? जब आप उस पार जा चुके हों, उस तरह के प्रेम और अनुग्रह का अनुभव कर चुके हों, और फिर यहाँ लौटें, तो यह देखकर गहरा आघात होता है कि लोग एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। और केवल अजनबियों के साथ ही नहीं, बल्कि कभी-कभी हम अपने परिवार, मित्रों और अपने लोगों के साथ भी कैसा व्यवहार करते हैं। हमें अपने शब्दों पर ध्यान देना सीखना होगा, क्योंकि वास्तव में सबसे अधिक चोट हमारे शब्द ही पहुंचाते हैं। जो हम कहते हैं उस पर ध्यान दें, एक-दूसरे से प्रेम करना सीखें, और दुनिया में इस समझ के साथ चलें कि हम सचमुच प्रिय हैं। हम प्रिय हैं, और हमें स्नेह से चाहा जाता है। और यही पूरी तरह बदल देता है कि हम दुनिया में कैसे चलते हैं और दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। प्रिय, तुम प्रिय हो, पवित्र आत्मा की संतान, धरती और प्रकाश से जन्मे (Spiritual Warrior Journey)
अधिक तारीखें देखें
3 / 63
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें