खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 24 जून, 2026
अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के अनुसार, ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने परमाणु स्थलों का निरीक्षण करने और संवर्धित यूरेनियम सामग्री का पता लगाने के लिए आमंत्रित कर सकता है (Đài Tiếng nói Việt Nam)
डोमिनिकन गणराज्य और अमेरिका ने नागरिक परमाणु सहयोग मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक, ऊर्जा विविधीकरण, चिकित्सा उपयोग, कृषि और शोध में भविष्य के काम की रूपरेखा बनेगी, साथ ही परमाणु सुरक्षा, संरक्षा और अप्रसार मानक बनाए रखे जाएंगे (Dominican Today)
बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की, जिससे सेना और पुलिस को सड़क अवरोध हटाने और व्यवस्था बहाल करने का अधिकार मिला है, क्योंकि जीवन-यापन की बढ़ती लागत को लेकर हफ्तों से जारी हिंसक सरकार-विरोधी प्रदर्शनों से भोजन, ईंधन और दवाओं की गंभीर कमी हुई है और कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है (CNN)
यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संसद और यूरोपीय संघ परिषद की घूर्णन अध्यक्षता की ओर से साइप्रस ने ब्रसेल्स [बेल्जियम] में “संस्कृति के लिए यूरोप, यूरोप के लिए संस्कृति” घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कलात्मक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता, कलाकारों के लिए निष्पक्ष परिस्थितियों, संस्कृति तक व्यापक पहुंच, विरासत संरक्षण और लोकतंत्र, नवाचार, कल्याण व सतत विकास में रचनात्मक क्षेत्र की भूमिका के समर्थन के माध्यम से संस्कृति को यूरोपीय संघ की नीति-निर्माण प्रक्रिया के केंद्र में रखने की प्रतिबद्धता जताई गई (European Commission)
माली ने जापान और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन समर्थित परियोजना शुरू की है, जो सेगू क्षेत्र में बाल श्रम से निपटने के लिए बाल-संरक्षण उपायों को कमजोर परिवारों के आर्थिक सहयोग से जोड़ती है; यह एक प्रमुख कृषि केंद्र है, जहां बच्चे अक्सर परिवार संचालित कृषि आपूर्ति श्रृंखलाओं में खतरनाक काम के संपर्क में आते हैं, और 2020 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 5 से 17 वर्ष के लगभग 17 लाख माली बच्चे खतरनाक श्रम में लगे थे (APA News)
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लड़ाई से विस्थापित लगभग 50,000 लोग दक्षिणी लेबनान में अपने घरों को लौट आए हैं। हालांकि, 106,000 से अधिक लोग अब भी आश्रयों में हैं, जबकि मानवीय समूह चेतावनी दे रहे हैं कि इज़राइली बलों और हिज़्बुल्लाह के बीच जारी सैन्य गतिविधि के बीच असुरक्षा, घरों और बुनियादी ढांचे की व्यापक तबाही तथा बुनियादी सेवाओं की कमी अब भी कई लोगों की वापसी रोक रही है (Anadolu Agency)
ईरान ने छह सप्ताह तक शिपमेंट रोकने के बाद खार्ग द्वीप स्थित अपने मुख्य टर्मिनल से कच्चे तेल का निर्यात फिर शुरू किया। ईरान पहले ही क्षेत्र में मौजूद टैंकरों के माध्यम से लगभग 2 करोड़ बैरल तेल भेज चुका है (Fox News)
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय [ODNI] ने दस्तावेज़ जारी किए हैं, जिनमें आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान के पूर्व प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची ने अमेरिकी करदाताओं के धन से वुहान [चीन] की एक शोध प्रयोगशाला में चमगादड़-जन कोरोनावायरस पर गेन-ऑफ-फंक्शन शोध को वित्तपोषित किया; इसी प्रयोगशाला को COVID-19 के आकस्मिक रिसाव का स्रोत माना जाता है, और उन्होंने खुफिया आकलनों में हेरफेर किया। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड (वीगन) का कहना है कि नए अवर्गीकृत संचार दिखाते हैं कि डॉ.फाउची ने खुफिया समुदाय के विश्लेषण को प्रभावित किया, प्राकृतिक उत्पत्ति की कथा को बढ़ावा दिया और 2024 की गवाही में कांग्रेस को गुमराह किया। जारी दस्तावेज़ों का दावा है कि खुफिया हेरफेर को चुनौती देने के बाद व्हिसलब्लोअरों को प्रतिशोध का सामना करना पड़ा और अधिकारियों ने असहमति को दबाया तथा आलोचकों को किनारे किया। ODNI का कहना है कि वायरस की उत्पत्ति पर सार्वजनिक और सरकारी निष्कर्षों को आकार देने के लिए डॉ. फाउची ने खुफिया अधिकारियों और बाहरी वैज्ञानिकों के साथ निकटता से काम किया। ये दावे COVID-19 की उत्पत्ति पर जारी राजनीतिक और वैज्ञानिक विवाद का हिस्सा बने हुए हैं (Office of the Director of National Intelligence)
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक प्रोफेसर का कहना है कि मच्छर के हल्के काटने के आसपास धीरे से रगड़ने या थपथपाने से स्पर्श की अनुभूति पैदा होती है, जो मस्तिष्क का ध्यान भटकाकर खुजली रोकती है। खुजलाने के विपरीत, जिससे अधिक हिस्टामिन निकलता है और संक्रमण का जोखिम बढ़ता है, यह तकनीक त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती (VnExpress)
कनाडा के डॉक्टरों ने गंभीर थर्ड-डिग्री जलन के इलाज के लिए पारंपरिक स्किन ग्राफ्ट की जगह दुनिया की पहली एक्सोसोम [कोशिकाओं द्वारा छोड़े गए सूक्ष्म कण, जो शक्तिशाली उपचार प्रतिक्रियाओं के संकेत ले जाते हैं] थेरेपी का उपयोग किया। इस उपलब्धि से एक मरीज का चेहरा कुछ ही महीनों में ठीक हो गया और उसकी गर्दन पर बहुत कम निशान रहे, जिससे दुनिया भर में जलन उपचार और त्वचा पुनर्जनन के लिए नई आशा मिली (Good News Network)
ब्रिटेन के मेट ऑफिस ने दक्षिणी इंग्लैंड और दक्षिण-पूर्व वेल्स में अत्यधिक गर्मी की एंबर चेतावनी जारी की है, जो चार वर्षों में उसकी सबसे उच्च गर्मी चेतावनी है। लू के चरम पर पहुंचने के साथ तापमान 34°C या उससे अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुजुर्गों और चिकित्सीय स्थितियों वाले लोगों के लिए बढ़े जोखिमों की चेतावनी दी है (The Guardian)
ताइपे [ताइवान (फॉर्मोसा)] के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ आई, 41 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 37 बाढ़ के मामले शामिल हैं, और केंद्रीय सड़कों पर पानी लगभग 20 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। बिजली गिरने से दो निर्माण मजदूर घायल हुए, जिनका अब अस्पताल में उपचार हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने तीव्र वर्षा के लिए “कन्वेक्टिव सेल मर्जिंग” [दो या अधिक अलग-अलग गरज-तूफान कोशिकाओं का टकराना या मिलना] और “कन्वेक्टिव स्टैगनेशन” [किसी गरज-तूफान या संवहनी कोशिकाओं के समूह का किसी विशेष क्षेत्र पर ठहर जाना] को कारण बताया (Taipei Times)
17 जून को भीषण तूफानों ने पश्चिमी इलिनॉय [अमेरिका] में मोनमाउथ के पास एक मालगाड़ी को पटरी से उतार दिया। दल ने अगले दिन क्षतिग्रस्त पटरियों को बहाल कर दिया। नेशनल वेदर सर्विस ने पुष्टि की कि उसी दिन केंद्रीय इलिनॉय में सात बवंडर आए, जिनमें एफिंघम काउंटी का EF3 [एन्हैंस्ड फुजिता] बवंडर भी शामिल था, जिसमें दो लोग घायल हुए (The Watchers)
बुल्गारिया ने 1990 के बाद से अपने शुद्ध ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 57.8% की कटौती की, कुल कमी के मामले में EU [यूरोपीय संघ] देशों में पांचवें स्थान पर रहा, और परमाणु ऊर्जा सहित संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता तथा बैटरी भंडारण का विस्तार किया (SeeNews)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] के शोधकर्ता नदी प्रदूषण को छानने में मदद के लिए टर्की टेल मशरूम माइसीलिया का उपयोग कर रहे हैं, जहां फफूंद बीजाणुओं से तैयार लकड़ी के चिप्स वाले थैलों ने डेवॉन में परीक्षणों के दौरान 80% तक ई. कोलाई हटाई, जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स के जल नियामक Ofwat ने इस कम लागत वाले उपाय को बढ़ाने के लिए एंग्लियन वाटर को लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किए। लिंकनशायर में इसी तरह के एक प्रयोग में पानी से 83% फॉस्फोरस और 35% नाइट्रोजन हटाया गया (Good News Network)
वर्ल्ड वीगन विज़न का न्यूयॉर्क [अमेरिका] अध्याय कैंसर रोकथाम में वीगन आहार की भूमिका पर एक स्वास्थ्य मंच आयोजित करता है। विशेषज्ञ और वक्ता आंत स्वास्थ्य, पोषण और निवारक जीवनशैली आदतों पर शोध साँझा करते हैं (India West)
स्वीडन की खाद्य सामग्री कंपनी AAK AB पेशेवर बेकर्स और मिठाई निर्माताओं के लिए अपने वीगन AkoPlanet Plant-Based Whip को बढ़ावा देती है। दुग्ध-रहित आधार पारंपरिक डेयरी क्रीम जैसी स्थिरता, बनावट और प्रदर्शन देता है (Ad Hoc News)
स्विस कंपनी Barry Callebaut ने वीगन और लैक्टोज-रहित मांग को पूरा करने के लिए स्विट्ज़रलैंड में अपनी NXT डेयरी-फ्री चॉकलेट रेंज शुरू की। यह ब्लॉक पारंपरिक चॉकलेट जैसी बनावट देता है और पेस्ट्री, कन्फेक्शनरी तथा आइसक्रीम में व्यावसायिक उपयोग के लिए है (Ad Hoc News)
शटल चालक जॉर्डन मैथ्यू ने कामिनाडा पास [लुइज़ियाना, अमेरिका] में खतरनाक रिप करंट में फंसे एक छोटे लड़के और दो महिलाओं को बचाया। लड़का पहले पानी में बह गया था, जबकि दोनों महिलाएं उनकी मदद करने की कोशिश में पानी में उतरी थीं। मैथ्यू ने तैरना न जानने वाले तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला, और वे पूरी तरह सुरक्षित रहे (WLFI)
केन्या पावर ने अमेरिकी कंपनी Kaddas Enterprises के साथ साझेदारी की है, ताकि उन बिजली लाइनों पर वन्यजीव-अनुकूल कवर लगाए जा सकें जहां करंट लगने की घटनाएं अक्सर होती हैं; पांच वर्षीय परियोजना सोयसांबु कंजरवेंसी [केन्या] में शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य संकटग्रस्त शिकारी पक्षी-जन को करंट से बचाना और पशु-जन से संबंधित बिजली बाधाओं को काफी कम करना है, जो फिलहाल ग्रिड व्यवधानों का 30% हैं (Citizen Digital)
पचासी वर्ष युवा लिंडी बिग्गी ने इंडियो, कैलिफोर्निया [अमेरिका] में एक पशु चिकित्सा क्लिनिक खरीदने के लिए 30 लाख अमेरिकी डॉलर निवेश किए हैं, जहां गैर-लाभकारी संस्था Loving All Animals के साथ सस्ती पालतू पशु-जन देखभाल प्रदान की जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य कोआचेला वैली में जिम्मेदार पालतू पशु-जन स्वामित्व को बढ़ावा देना और पशु-नागरिकों के परित्याग व इच्छामृत्यु को कम करना है (NBC Palm Springs)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “ज्ञानोदय हर वस्तु में, हर समय और हर स्थान पर विद्यमान है। जिस प्रकार अंतरिक्ष को कोई बाधित नहीं कर सकता, जो हर वस्तु में, हर समय और हर स्थान पर विद्यमान है, वही बात ज्ञानोदय पर भी लागू होती है।” – पूज्य मंजुश्री बोधिसत्त्व (वीगन) (DailyZen)
डॉ. पाउला लैंगहॉफ के मृत्यु-समीप अनुभवों पर इस बहु-भागीय श्रृंखला के भाग 1 से 3 में पहले, पाउला ने याद किया कि जब वह छह वर्ष की थीं, तब एक अंधेरी उपस्थिति ने उन्हें एस्पिरिन की कम से कम आधी बोतल खाने के लिए मना लिया था। सब कुछ घोर अंधकार में डूब जाने के बाद, उन्होंने कहा कि वे तारों की एक सुरंग से खिंचकर उस स्थान पर पहुंचीं, जिसे उन्होंने बाद में स्वर्ग बताया। अगली सुबह अपने शरीर में लौटने के बाद, पाउला ने जो देखा था, उनके बारे में किसी को नहीं बताया। कई वर्ष बाद, उन्हें एक किलनी ने काटा और उन्हें लाइम रोग हो गया। वे कहती हैं कि 12 वर्षों तक वे बिना निदान के रहीं, जबकि उनका शरीर बिगड़ता गया। 2003 तक, मेयो क्लिनिक में 10 दिन रहने के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया और कहा कि वे नहीं जानते कि उनकी मदद कैसे करें और उनका इलाज नहीं कर सकते।
घर लौटकर, थकी हुई और आगे कैसे बढ़ें यह न जानते हुए, पाउला ने लगातार तीन रातों तक अपना बिस्तर हिलता महसूस किया। और इसलिए, तीसरी रात जब ऐसा हुआ, मैं सो गई, और फिर रात के किसी समय मेरी आंख खुली, और मैं हमारे बिस्तर के पायताने वाली खिड़की से देख रही थी, तभी अचानक प्रकाश का यह गोला खिड़की से भीतर आया। मैंने कभी कोई गोला नहीं देखा था। मुझे पता नहीं था कि गोला क्या होता है। यह प्रकाश की एक गेंद थी। यह नीला-सफेद था, बस एक गोल गेंद, और यह बिस्तर के पायताने से तैरता हुआ बिस्तर के किनारे तक आया। और जैसे-जैसे वह तैर रहा था, वह खुल रहा था। और उस पर ईश्वर की उपस्थिति थी। इसलिए, वहां पूर्ण शांति थी। बिल्कुल कोई भय नहीं था। और इस गोले से एक देवदूत बाहर आए, और जब वह ऐसा कर रहे थे, तो वह गोला मानो उनके पंख था। वह पंखों में बदल गए, और फिर पंख गायब हो गए, और मैं केवल देवदूत को वहां खड़ा देख सकी। और उनकी ऊंचाई 8 फुट [2.44 मीटर] से थोड़ी अधिक थी, क्योंकि उसका सिर छत से थोड़ा-सा आर-पार जाता दिख रहा था। और मेरे मन में या मेरी आत्मा में मैं कह रही थी, “आप कौन हैं?” वह मेरी ओर मुडे और बोलले, “मेरा नाम तुम्हारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन तुम्हारी प्रयोजन के लिए, तुम विक्टर नाम इस्तेमाल कर सकती हो।”
और फिर मैंने अपना सिर घुमाया, क्योंकि मुझे पक्षी के पंख फड़फड़ाने की आवाज़ सुनाई दी। लेकिन ये बहुत विशाल थे, और वे वावूम्प, वावूम्प कर रहे थे, और मैं मुड़ी, तो मेरे ऊपर गरुड़ के आकार का या उससे भी बड़ा एक विशाल सफेद कबूतर मंडरा रहा था। और मैं बस हैरान रह गई। मेरा मतलब है, वह सचमुच बिल्कुल यहीं था। जैसे कोई विशाल कबूतर हो। वह मुझ पर उतर रहा था, और मुझे तुरंत पता चल गया कि यह पवित्र आत्मा है। ईश्वर बस स्वयं को प्रकट कर देते हैं। उनके पंख ऐसे थे — आप देख सकते थे कि वे मुलायम हैं, लेकिन वे हीरों जैसे थे। वह बस चमक रहा था, और सुंदर था, और वह जीवंत था, और उनके चारों ओर एक आभा थी, और उनकी आंखें माणिक जैसी दिखती थीं। फिर अचानक, उनकी चोंच ने मेरे पेट से यह चांदी की डोरी निकाली, और मैं कह रही थी, “मुझे नहीं पता यह क्या है।” लेकिन वह मेरे आत्मिक मनुष्य को मेरे शरीर से मुक्त कर रहे थे, और एक चांदी की डोरी होती है जो आत्मा में हमें हमारे शरीर से जोड़े रखती है। तो, यहां वह मुझे बाहर खींच रहे थे। मैं अपने शरीर से मुक्त हो गई, और अचानक मैं अपने शरीर के ऊपर थी। और मैं उन्हें बहुत नीचे बिस्तर पर देख सकती थी, और मैं कह रही थी, “ओह, वह पुरानी चीज़, मेरा शव, मेरा खोल, उससे बाहर आकर कितनी खुशी है।” यह पूर्ण शांति, पूर्ण विश्राम था। मैं यह नहीं सोच रही थी कि उससे ठीक पहले मैं कितनी बीमार महसूस कर रही थी। कोई फर्क नहीं पड़ता, इनमें से कुछ भी मायने नहीं रखता।
जब उनकी आत्मा ऊपर उठी, पाउला को दूसरा स्वर्ग — पृथ्वी के ऊपर का आध्यात्मिक लोक — दिखाया गया, और उन्होंने वहां अपने लिए हो रहा युद्ध देखा। जब मैं पहली बार मरी और अपने शरीर से निकली, तब ऊपर जाते समय मैंने दूसरा स्वर्ग देखा। और वह लोक है, जैसे यह पृथ्वी आत्मा में और ब्रह्मांड में है, और वही शत्रु का आयाम है। और वही दूसरा स्वर्ग है, हमारे ऊपर का आकाश और ब्रह्मांड। और इसलिए, वह सेपिया रंग जैसा था, जो धुंधला भूरा होता है। और मैं केंद्र में सफेद देवदूतों का एक दृश्य देख रही थी, और उन्होंने इफिसियों वाला कवच पहना था। और वे इन दानवी ओग्र प्राणियों से तलवारों से लड़ रहे थे। वे कुछ वैसे ही लग रहे थे जैसे वर्णित दैत्य, बहुत लंबे, दांतों की दो कतारें, और वैसा सब कुछ। और वे तलवारों से उनसे लड़ रहे थे, और मैं ओग्रों को गिरते, मरते और वाष्पित होते देखती थी। और मैं किसी देवदूत को लड़खड़ाते देखती, लेकिन फिर वह फिर से खड़ा हो जाते। और अब मैं समझती हूं कि हमारे शब्द उन्हें अलौकिक लोक में लड़ने में मदद करते हैं। हम अपने लिए जीवन बोलते हैं, या अपने ऊपर मृत्यु बोलते हैं। और मुझे देवदूतों की एक लंबी कतार दिखाई गई, जो सैनिकों की तरह सावधान मुद्रा में, पंक्तियों में खड़े थे। यह लगभग दर्पण के भीतर दर्पण और उनके भीतर दर्पण जैसा था। आप बस एक अंतहीन छवि देखते हैं। मेरे लिए युद्ध करने को इतने ही देवदूत वहां खड़े प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे, वाह, इतने सारे देवदूत, और मैं उस समय पापी हूं, है न? मैंने अपना जीवन पूरी तरह प्रभु को नहीं सौंपा था।
इसके बाद पाउला कबूतर की आंखों में प्रवेश कर गईं और फिर से स्वर्गीय लोक में पहुंचीं — इस बार एक वयस्क के रूप में, जहां उन्हें एक के बाद एक स्वर्गीय क्षेत्र दिखाए गए: एक कक्ष जिसमें उनके समझ के अनुसार जीवन की पुस्तक थी, पृथ्वी की हर बोली, आदिवासी समूह, राष्ट्र, भाषा और उपभाषा की आवाज़ों से भरा एक प्रार्थना कक्ष, फिर अंत समय की समयरेखा का दर्शन, और ज़ूम जैसे एक कक्ष में उनकी सेवकाई का काम, उनके शुरू होने से 12 वर्ष पहले दिखाया गया।
भाग 5 में, पाउला को उस लोक में ले जाया जाता है जिसे वे महिमा लोक कहती हैं — जहां पिता का प्रेम इतना प्रबल है कि वे वहां से न जाने की विनती करती हैं। मैंने बस शांति, आनंद, महिमा महसूस की। बस यही था, “मुझे इस स्थान से कभी जाने मत देना।” मैं कभी जाना नहीं चाहती थी। मैं बस हमेशा वहीं रहना चाहती हूं और ईश्वर की स्तुति करना चाहती हूं। मैं मानो द्रव रूप में लिपटी हूं। मैं पिता की प्रेममयी बाहों में हूं। डॉ. पाउला लैंगहॉफ के मृत्यु-समीप अनुभवों पर इस बहु-भागीय श्रृंखला के भाग 5 के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (GOD Encounters with Janie DuVall)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें