देनिक समाचाऱ प्रसारण – 26 अप्रैल, 2026
रूस ने सार्वजनिक रूप से ब्रिटेन के चार ठिकानों और यूरोप के अन्य स्थानों के नाम बताए हैं, जिनके बारे में उसका दावा है कि उनका संबंध यूक्रेनी (यूरेनी) ड्रोन उत्पादन से है, उन्होंने चेतावनी दी है कि यूक्रेन (यूरेनी) में पश्चिमी भागीदारी को लेकर रूस की नई चेतावनियों के बीच इन्हें रूसी सशस्त्र बलों के संभावित निशाने माना जा सकता है (Metro)
ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक तंबाकू और वेप्स विधेयक पारित किया है, जो 1 जनवरी 2009 या उनके बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए जीवनभर तंबाकू खरीदने पर स्थायी रोक लगाता है, इसका उद्देश्य “धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी” बनाना है, साथ ही सिगरेट, वेप्स और निकोटीन उत्पादों को विनियमित करने के लिए सरकार की शक्तियों का विस्तार करना भी है (Tuổi Trẻ)
इंडोनेशिया ने लंबे समय से लंबित एक कानून पारित किया है, जो अंततः घरेलू कामगारों के अधिकारों को मान्यता देता है और उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, यह बाल घरेलू श्रम पर रोक लगाता है तथा शोषण और दुर्व्यवहार से चिह्नित दशकों पुराने अनियमित क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण और बुनियादी स्वास्थ्य व बेरोज़गारी लाभ की गारंटी देता है (Channel NewsAsia)
स्पेन के कैटालोनिया में दो परमाणु संयंत्रों ने एक साथ लगी छोटी आग के बाद संक्षिप्त रूप से निम्न-स्तरीय आपात चेतावनी घोषित की, जिन्हें बिना किसी विकिरणीय प्रभाव के तुरंत काबू में कर लिया गया, यह पूरे क्षेत्र में परमाणु-चेतावनी संचार अभ्यास के केवल एक दिन बाद हुआ (EuroWeekly News)
एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे अंतहीन एल्गोरिदम-चालित सामग्री वाले ऐप, संदेश-केंद्रित मंचों की तुलना में उपयोगकर्ताओं को कम खुश महसूस कराते हैं, इससे यह उजागर होता है कि डिज़ाइन में अंतर मनोदशा और समग्र कल्याण को कैसे प्रभावित करते हैं (EuroWeekly News)
ताइवान (फॉर्मोसा) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह एंटेरोवायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में 16.5% की वृद्धि हुई, और जून में इसके चरम पर पहुंचने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने देखभालकर्ताओं से साबुन से हाथ धोने और बच्चों में गंभीर लक्षणों पर नज़र रखने की अपील की है। इसी बीच, इस वर्ष एमपॉक्स के मामले दोगुने हो गए हैं, और बाहर से आए खसरे के एक नए मामले के कारण 160 से अधिक संपर्कों की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है (Taipei Times)
खतरनाक बैक्टीरिया की वृद्धि रोकने के लिए अपनी व्यक्तिगत पुन: उपयोग होने वाली पानी की बोतल की रोज़ाना साबुन से धोना आवश्यक है। शोध से संकेत मिलता है कि तीन दिन के उपयोग के बाद रोगजनक तेजी से बढ़ते हैं, और केवल पानी से धोना ई. कोलाई जैसी जिद्दी जैव-परतों को हटाने में विफल रहता है। विशेषज्ञ साप्ताहिक गहन सफाई की सलाह देते हैं और मेनिनजाइटिस या ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस जैसे गंभीर संक्रमणों के प्रसार से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत पुन: उपयोग होने वाली पानी की बोतलें साँझा न करने की भी चेतावनी देते हैं (VnExpress)
धूप से बचाने वाले कपड़े, सनस्क्रीन की तुलना में अधिक भरोसेमंद सुरक्षा देते हैं, क्योंकि वे बिना बार-बार दोबारा लगाने की जरूरत के यूवी (अल्ट्रावायलेट) किरणों से लगातार भौतिक सुरक्षा देते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले UPF कपड़े दीर्घकालिक त्वचा क्षति को प्रभावी रूप से रोकते हैं और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। चिकित्सक इन परिधानों को पारंपरिक रासायनिक विकल्पों की तुलना में दिन के सबसे तेज़ उजाले वाले समय में अधिकतम सुरक्षा के लिए बेहतर एकमुश्त निवेशमानते हैं (Lao Động)
जलवायु परिवर्तन भारत की शाही लीची की फसल के लिए खतरा बन रहा है। अत्यधिक गर्मी और बेमौसम वर्षा फल के विकास को बाधित कर रही है, जिससे आकार छोटा हो रहा है, मिठास घट रही है और बिहार के किसानों को उपज में भारी नुकसान हो रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बदलते मौसम के पैटर्न महत्वपूर्ण ग्रोथ हार्मोन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं (India Today)
शुष्क और तेज़ हवा वाली परिस्थितियों के कारण अमेरिका के जॉर्जिया में 100 से अधिक जंगल की आग सक्रिय हैं। सबसे बड़ी आग, पाइनलैंड रोड फायर, 6,600 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है और केवल 10% तक ही नियंत्रित हो पाई है। सूखे का क्षेत्र पर भारी असर पड़ने और आग के खतरे बढ़ने के बीच अधिकारियों ने व्यापक प्रतिबंध लागू किए हैं (The Watchers)
भीषण आंधी-तूफान के साथ लाओ काई प्रांत [औलक (वियतनाम)] की फान शी पांग चोटी पर तीन सेंटीमीटर तक व्यास वाले ओले गिरे। तेज़ हवाओं ने पूरे प्रांत में बुनियादी ढांचे, घरों, स्कूलों और फसलों को नुकसान पहुंचाया। अधिकारी क्षति का आकलन कर रहे हैं और सहायता जुटा रहे हैं (Tuổi Trẻ)
अमेरिका के वर्मॉन्ट राज्य के लिंडन में एक किशोर पर पशु-जन के प्रति क्रूरता का आरोप लगाया गया है, जब एक वीडियो में उन्हें आठ सप्ताह के एक पिल्ले को फेंकते हुए देखा गया, पिल्ला बच गया है और अब पशु चिकित्सक द्वारा उसकी जांच की जा रही है (WCAX)
इटली के सरज़ाना में अधिकारियों ने 32 वर्षीय एक प्रवासी व्यक्ति को हिरासत में लिया, जब गवाहों ने बताया कि वह एक सार्वजनिक पार्क में एक मृत बिल्ली-जन को पकाने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना है कि उसके पास खाने के लिए और कुछ नहीं था। इस घटना ने पशु-जन कल्याण, सार्वजनिक सुरक्षा और असुरक्षित नए आगंतुकों के लिए सहायता प्रणालियों पर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है (Haberler)
आर्कटिक में जहाज़रानी बढ़ने के बीच वैज्ञानिक तेल रिसाव को जल्दी काबू में करने के तेज़ तरीकों की तलाश में जुटे हैं। वे तेल खाने वाले सूक्ष्मजीवों, रासायनिक फैलावकों और नियंत्रित दहन का परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन बर्फीले जल में अधिकांश सफाई उपकरण अब भी जूझ रहे हैं, जहां गाढ़े, धीमे बहने वाले ईंधन और समुद्री बर्फ त्वरित प्रतिक्रिया को बेहद कठिन बना देते हैं (The Guardian)
वैज्ञानिकों ने पाया है कि प्रवाल भित्तियां सूक्ष्मजीवों की एक विशाल और अधिकतर अज्ञात दुनिया का घर हैं, एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि प्रत्येक प्रवाल प्रजाति का अपना विशिष्ट सूक्ष्मजीवी समुदाय होता है, जिसमें हज़ारों नए पहचाने गए जीव शामिल हैं, जो औषधि और जैव-प्रौद्योगिकी के लिए बड़ी क्षमता वाले रासायनिक यौगिक बनाते हैं — एक “आणविक पुस्तकालय” जो अब भित्तियों के क्षय के साथ खतरे में है (SciTech Daily)
RAS प्लांट बेस्ड [ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका] ने मूंग-बीन अंडों और इथियोपियाई मसालों वाले वीगन बेकन के साथ बेकन, एग और चीज़ वाले नाश्ते के सैंडविच को नए रूप में पेश किया है। यह यादों से जुड़ी, पशु-मुक्त रचना अब रेस्तरां के लोकप्रिय दैनिक ब्रंच की प्रमुख पेशकश बन गई है (Forbes)
उत्तर अमेरिकी उपभोक्ताओं को चुने हुए “प्रीमियम वीगन स्नैक्स और क्रूरता-मुक्त ब्यूटी उत्पादों” के सदस्यता-आधारित बॉक्स उपलब्ध कराने वाली वेगनकट्स ने 15 वर्ष पूरे होने पर एक विशाल स्वीपस्टेक्स की घोषणा की है, जिसमें एक भाग्यशाली विजेता ग्राहक को रिवियन R2 [इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन] या 100,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। नए नेतृत्व में यह सदस्यता दिग्गज वैश्विक स्थिरता को मजबूत करने के लिए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली उत्पादों में विस्तार कर रही है (Vegconomist)
स्लोवेनिया की न्यूट्रास्यूटिकल कंपनी TOSLA ने गेल्टोर के प्राइमा कॉल [एक कोलेजन पॉलीपेप्टाइड] का उपयोग करते हुए एक क्रांतिकारी वीगन सिग्नलिंग कोलेजन रेडी-टू-ड्रिंक शॉट लॉन्च किया है। क्लिनिकल परीक्षणों से पता चला कि प्रमाणित वीगन सप्लीमेंट के 12 सप्ताह तक दैनिक उपयोग के बाद 92% तक प्रतिभागियों की त्वचा की दृढ़ता और लोच में सुधार हुआ (Cosmetics & Toiletries)
ब्राज़ील के UFC [अल्टिमेट फाइटिंग चैंपियनशिप] फाइटर मिशेल परेरा ने रियो ग्रांडे दो सुल [ब्राज़ील] में ऐतिहासिक बाढ़ के दौरान जेट स्की और नौकाओं की मदद से फंसे हुए पशु-जनों को बचाया। उनके साहसिक प्रयासों ने उस समय महत्वपूर्ण सहायता दी, जब विनाशकारी वर्षा के कारण हज़ारों निवासी और पालतू-जन विस्थापित हो गए (The Animal Rescue Site)
न्यूयॉर्क सिटी [अमेरिका] की एक गैर-लाभकारी संस्था ने बुक फेयरीज़ न्यूयॉर्क सिटी और लॉन्ग आइलैंड के वंचित परिवारों और स्कूलों को 25,000 निःशुल्क पुस्तकें वितरित की हैं। यह बड़ी सहायता छात्रों और शिक्षकों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराती है, प्रारंभिक साक्षरता को बढ़ावा देती है और शैक्षणिक कौशल मजबूत कर बच्चों के भविष्य को बदलने में मदद करती है (Good News Network)
स्पेन के ख़ावेआ में 700 से अधिक महिलाओं ने 4.8 किलोमीटर की चैरिटी दौड़ में भाग लिया। इस वार्षिक धन-संग्रह अभियान से AFIDO Xàbia [फाइब्रोमायल्जिया और दीर्घकालिक दर्द से पीड़ितों की सहायता करता है] और ASPANION [कैंसरग्रस्त बच्चों के परिवारों की मदद करता है] के लिए 3,550 यूरो जुटाए गए, जो समुदाय की एकता और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं मे सहायता को दर्शाता है (EuroWeekly News)
आज का प्रेरक कथन: “जिसे न प्रशंसा की चिंता हो, न निंदा की, उनके हृदय में महान शांति रहती है।” – रेवरेन्ड थॉमस आ केम्पिस, जर्मन ऑगस्टिनियन कैनन (BrainyQuote)
इससे पहले, 2 भागों में से भाग 1 में, कारा वैन डेर बाउवेडे ने बताया था कि कनपटी पर लगी फुटबॉल से उनका हृदय सात मिनट के लिए रुक गया था और वह अपने शरीर के ऊपर पहुंच गई थीं, जहां उन्होंने अपने प्रियजनों, पेड़ों और स्वयं पृथ्वी को जीवित प्रकाश से दमकते देखा। जो कभी उन्हें असहनीय लगता था, वही अब उन्हें शुद्ध सौंदर्य और प्रेम जैसा दिखाई दिया।
लेकिन वह शांति उनके शरीर में लौटते ही समाप्त हो गई। एम्बुलेंस में सब कुछ झकझोर देने वाला लग रहा था — फ्लोरोसेंट रोशनी, ठंड, सिहरन। वह बेतहाशा वापस जाना चाहती थीं। फिर अस्पताल के कमरे में, अपने आठ वर्षीय भाई को पास पाकर, उन्होंने उन्हें कुछ कहते सुना, जिसने उन्हें हमेशा के लिए लौटा लिया। अगली बात जो मुझे याद है, वह यह है कि मैं वापस आ गई थी, और अस्पताल में थी। और मुझे एक और अनुभव हुआ। इस बार मेरा भाई अस्पताल के कमरे में मेरे पास था। वह शायद आठ साल का था, और झुककर बैठा था। और मैंने उसे कहते सुना, “दीदी, दीदी, कृपया वापस आ जाओ।” और मुझे, तार्किक रूप से, अपने आज के मस्तिष्क से यह बिल्कुल समझ नहीं आता कि मैंने वह कैसे सुना — उसने ज़ोर से कहा था या मैं उसके विचार सुन पा रही थी, लेकिन उस क्षण मैं अपने शरीर में लौट आई, और तब से फिर कभी नहीं गई।
इसके बाद कारा को मस्तिष्क क्षति का निदान मिला और उनसे कहा गया कि वह फिर कभी खेल नहीं सकेंगी। जब दुर्घटना हुई और मैं अपने शरीर में लौटी, तो मेरे मन में पहला विचार आया, “मैंने यह कैसे कर दिया?” क्योंकि मैं जैसे मरना चाहती थी, और फिर मैं मर गई। बस एक तात्कालिक जुड़ाव था। उनके बाद मेरा मन और मस्तिष्क को लेकर गहरा जुनून हो गया। अपनी प्रार्थना और दुर्घटना के बीच कारा ने जो संबंध महसूस किया, वही उनके उपचार और जीवन-कार्य की प्रेरक शक्ति बन गया। उन्होंने न्यूरोलॉजी, मनोविज्ञान और शरीर रचना का अध्ययन किया और अंततः योग की खोज की, जिसने उन्हें फिर उसी आनंद से जोड़ दिया, जिसे उन्होंने शरीर से बाहर रहते हुए महसूस किया था।
अब मैं हर दिन लोगों को शहर में चलते हुए देखती हूँ। मैंने यह अनुभव बहुत कम लोगों से साँझा किया है। लेकिन अब इसे साँझा करने की मेरी एक बड़ी वजह यह है कि मेरा मन करता है कि मैं अपनी खिड़की से चिल्लाऊँ, क्योंकि मैं अब भी लोगों के आसपास वह प्रकाश देख सकती हूँ, और उनके ऊपर वह ऊर्जा भी। सिर्फ किसी एक व्यक्ति में नहीं, या केवल किसी अच्छे व्यक्ति में नहीं — बल्कि हर एक व्यक्ति में। और मेरा मन करता है कि मैं उनसे चिल्लाकर कहूँ: “आपको अंदाज़ा ही नहीं कि आप कितने अद्भुत हैं!” और यह दुख की बात है कि हम सब यह नहीं देख पाते कि हम कितने जीवंत हैं। इसलिए अब, जब मेरी बेटियाँ हैं, मैं उन्हें हर समय यह बताना चाहती हूँ: हम अपने चारों ओर की हर चीज़, उस शुद्ध प्रेम को नहीं देख पाते, जो हर समय हमें घेरे रहता है।
इसका एक और पहलू यह है कि मैंने इतने लंबे समय तक यह बात साँझा नहीं की, क्योंकि हाँ, मृत्यु शुद्ध प्रेम है, लेकिन दूसरी ओर यह भी बहुत स्पष्ट था कि जीवन — हम जो यहाँ हैं — हमारे लिए यहाँ होना कितना बड़ा सौभाग्य है, और कुछ भी संयोग से नहीं होता। आप जैसे हैं, वैसे ही हैं, और जहाँ हैं, वहीं होना बिल्कुल ठीक है। बस जितना अधिक हम यह समझ सकें कि यहीं और अभी कितना अच्छा है, क्योंकि सब कुछ बदलने वाला है, और बाकी सब छोड़ दें — जीवन सचमुच बहुत सुंदर है।
अब पेरिस के बाहर अपने फ़्रांसीसी पति और दो बेटियों के साथ रहने वाली कारा ने वर्षों तक अपने अनुभव को चुपचाप अपने भीतर संभाले रखा — एक किताब लिखी, 15 से अधिक वर्षों तक योग सिखाया, और हाल ही में ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से उस बारे में बात करना शुरू किया है जो उन्होंने देखा था। किताब में वह उन सात सत्यों को शामिल करने की योजना बना रही हैं, जिन्हें उन्होंने उस दिन जाना।
तो, पहली बात जो मैंने देखी, वह यह थी कि पृथ्वी एक स्वर्ग है। दूसरी बात यह है कि डरने जैसा कुछ भी नहीं है। अंधकार में प्रकाश था, पूर्ण प्रकाश। जैसे, मृत्यु में बिल्कुल भी भय नहीं था। तीसरी बड़ी बात प्रकाशमयता की थी — कि मेरा विश्वास है, हम प्रकाश हैं। और तब से जीवन में मेरा उद्देश्य वास्तव में यही रहा है कि मैं योग, ध्यान और बस साँझा करने के माध्यम से दूसरों को उस प्रकाश से जुड़ने में मदद करूँ।
और मेरा मानना है कि उस पार, हममें से जो जा चुके हैं — हमारे माता-पिता, दादा-दादी, हमारे पूर्वज — वे जैसे हमेशा मेरे कान में फुसफुसाते रहते हैं, कहते हैं, “साँझा करो, साँझा करो, साँझा करो। लोगों को यह जानना चाहिए कि वे कितने सौभाग्यशाली हैं।” काश हमें यह अवसर मिल सके कि हम अभी, यहीं रहते हुए जीवन की सुंदरता के प्रति जाग सकें। मेरा मानना है कि जब हम शरीर छोड़ेंगे, तब हम सबका अनुभव कुछ ऐसा ही होगा। सीधे शुद्ध प्रेम में प्रवेश करना और देखना कि इस समय सब कुछ कितना सुंदर है। लेकिन मेरा प्रश्न यह रहा है, जैसे, क्या हम यह अनुभव जीवित रहते हुए पा सकते हैं?
जो भी यह सुन रहा है — आप अत्यंत शक्तिशाली हैं। आप बेहद प्रतिभाशाली हैं। आप अत्यंत जीवंत हैं। आप जितना अपने बारे में सोचते हैं, उससे कहीं अधिक हैं। और हम में से हर एक के पास प्रेम, प्रकाश और सौंदर्य का यह सुंदर उपहार है, लेकिन हम अक्सर अपनी कमियों में उलझ जाते हैं, और समाचार देखकर इस विचार में फँस जाते हैं कि दुनिया कितनी भयानक है। हाँ, बहुत-सी चीज़ें हैं जिन्हें बेहतर बनाना है, लेकिन मेरा मानना है कि जैसे ही हम अपने शरीर छोड़ेंगे, हमें दिखेगा कि जीवन का हर छोटा हिस्सा कितना अद्भुत था। इसलिए आशा यही है कि आप जैसे हैं, वैसे ही पूर्ण हैं, अपना प्रकाश फैलाते रहें, और पृथ्वी पर अपने समय का आनंद लें, क्योंकि यहाँ होना वास्तव में हमारा बड़ा सौभाग्य है। यह एक स्वर्ग है। घटनाएँ होती हैं। मेरा विश्वास है कि हर चीज़ किसी कारण से होती है। और सब कुछ प्रेम है। (Round Trip Death)